बहराइच, अगस्त 17 -- Bahraich News: कैसरगंज, संवाददाता। कैसरगंज के वैरीमहेशपुर ग्राम सभा के मजरा देवतादीन पुरवा के ग्रामीण बिजली से वंचित हैं। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी सौभाग्य योजना के तहत गांव में विद्युतीकरण हुआ। घरों में मीटर लगाए जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों रामलखन, रामप्रकाश, मोहित, सावित्री देवी, अलीमुन निशा, सुफिया, सैरून निशा, नसरुद्दीन और कुद्दुस ने कहा कि दिसंबर 2025 में गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो गया था। 4 जुलाई 2026 को घरों में मीटर भी लगा दिए गए, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। मीटर लगाने के समय विभागीय कर्मचारियों ने चार-पांच दिन में बिजली शुरू कराने का आश्वासन...