बहराइच, सितम्बर 2 -- Bahraich News: शिवपुर। थाना खरीघाट के लौकिहा पूर्वी मोड़ पर बुधवार को सुबह 09:30 बजे एक मिनी ट्रक और छोटा हाथी की आमने सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छोटा हाथी में सवार फखरपुर क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी डॉ.राजेंद्र कुमार पुत्र चिरौंजी लाल (52) घायल हो गए। मिनी ट्रक के चालक राहुल पुत्र सुकई शिवाला बाग नानपारा को भी मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह ने बताया कि घायलों को नानपारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...