बहराइच, नवम्बर 3 -- Bahraich News: खुटेहना, पयागपुर और आसाम चौराहे पर तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी बहराइच, संवाददाता। मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर टीम ने खुटेहना, पयागपुर और आसाम चौराहा क्षेत्र में तीन प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर मिठाइयों के पांच नमूने लिए।सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. अमर सिंह वर्मा ने बताया कि खुटेहना बाजार के बाहर स्थित दुकान पर छापेमारी कर कारोबारी विनोद चौहान से छेना और सूजी मिठाई का नमूना लिया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा पयागपुर चौराहा स्थित गुप्ता पेड़े वाले के प...