Bahraich News: महिला को लाठी-डंडों से पीटा, हालत गंभीर
बहराइच, जुलाई 17 -- Bahraich News: मोतीपुर, संवाददाता। मिहींपुरवा नगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 11 के गुलालपुरवा मोहल्ले में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने अपनी देवरानी और ससुर पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना मोतीपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गुलालपुरवा निवासी सविता देवी, पत्नी अश्वनी कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उनकी देवरानी और ससुर ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके पति दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और छह वर्षीय पुत्र ऋषभ अभी छोटा है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। घटना के बाद घर के दैनिक कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.