बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। कलेक्ट्रेट में मां पाटेश्वरी शक्ति संवाद का आयोजन किया गया। मंडी सचिव ने फरियाद लेकर आई महिलाओं की समस्याएं सुनी। जल्द ही समस्याओं के निस्तारण का भरोसा भी दिया। डीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता में महिलाओं को न्याय दिलाना है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।नोडल अधिकारी सचिव कृषि उत्पादन मंडी समिति ज्योति चौधरी ने छह महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पूनम देवी ने आधार कार्ड बनवाने, चमेली ने भरण-पोषण, मनोरमा पटेल ने निकट विद्यालय में प्रवेश, नाजमा ने मृत्यु प्रमाण-पत्र, कु. ज्योति ने मानदेय भुगतान और जैनब ने भूमि स्वामित्व को लेकर प्रार्थना-पत्र दिए।जिलाधिकारी यह भी पढ़ें- Bahraich News: महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता: डीएम अक्षय त्रिपाठी पांडेय ने सभी स...