बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। बौंडी थाना क्षेत्र के नौशहरा स्थित प्रसिद्ध मसुरिहा माता मंदिर परिसर में श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिवेदी ने गणेश पूजन कर किया। इसके बाद पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का सजीव मंचन किया। कलाकारों की जीवंत अदाकारी और प्रभावशाली संवादों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन के दौरान नारद मुनि की तपस्या, कामदेव के प्रयास और भगवान विष्णु की लीला का सुंदर चित्रण किया गया। प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने संदेश दिया कि मनुष्य को अपनी तपस्या, ज्ञान और उपलब्धियों पर कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: विष्णु की माया ने दिया भक्ति और विनम्रता का...