बहराइच, नवम्बर 5 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। शहर को जोड़ने वाले मुख्य गोलवाघाट पुल पर ज्वाइंटर की अनदेखी लगातार जारी है। पुल के दरके ज्वाइंटर और गड्ढों को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में तो आया, लेकिन मरम्मत के नाम पर महज औपचारिकता निभाई गई।बुधवार को विभाग के कर्मी पुल पर पहुंचे। उन्होंने ज्वाइंटर के गड्ढों में गिट्टी डालकर ऊपर से मिट्टी बिछा दी और फोटो खींचकर वहां से निकल गए। कुछ ही देर में वाहनों के आवागमन से गिट्टी उखड़ गई और गड्ढे फिर से नजर आने लगे। डॉ अरुणेश सिंह का कहना है कि पुल से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ज्वाइंटर के दरकने से दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खोकर गिर जाते हैं। कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है। अशोक सिंह ने कहा कि पुल के ज्वाइंटर की स्थायी मरम्मत कराई ...