बहराइच, जुलाई 24 -- Bahraich News: रिसिया, संवाददाता। ब्लाक रिसिया के हुसैनपुर मोहम्मदपुर की निर्वाचक नामावली में संभावित मतदाता सूची जो सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत सहायक को उपलब्ध कराई गई थी, उसमें से करीब 52 मतदाताओं के नाम हटाए गए थे। 13 जीवित मतदाताओं को मृतक दिखा दिया गया। इसको नेकर तुफैल पुत्र मिज्जन निवासी की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक मतदाताओं ने ब्लाक कार्यालय पर शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। मतदाताओं ने कहा कि ग्राम प्रधान की सह पर ग्राम पंचायत सहायक के द्वारा मतदाताओं को मतदाता सूची से पृथक कर जीवित को मृतक दिखाया गया है। आरोप लगाया कि पंचायत सहायक रिश्ते में प्रधान का भतीजा है और नगर पंचायत देवीपुरा का निवासी है। यह प्रकरण जिलाधिकारी के समक्ष पहुंचा तो उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर की अगुवाई में खंड विक...