बहराइच, जुलाई 9 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के किसी न किसी थाने की पुलिस की कार्यप्रणाली चर्चाओं का सबब बनती रही है। अब मटेरा थाने के सरकारी वाहन को चलाते एक युवक की बनाई रील और पुलिस खो लूट लेने की वायरल रील सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि आपका अपना लोकप्रिय दैनिक हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नही कर रहा। मटेरा थाने के गेट में पुलिस के सरकारी वाहन को चलाते हुए एक युवक पुलिस को ही लूट लिए जाने का डायलाग कर रहा है। जैसे ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर यह रील वायरल हुई। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कड़क मिजाज थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह के मिजाज के विपरीत वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे के अनुशासन व डीजीपी की सोशल मीडिया पर रील वायरल करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी का भी कोई असर दिखाई नही दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...