बहराइच, अक्टूबर 1 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ संजय खत्री ने रक्तदान में विशेष सहयोग करने वाली स्वयंसेवी संस्था को मोमेंटो और सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक रक्त उपलब्धता एवं स्वैच्छिक रक्तदान में देवीपाटन मंडल में प्रथम तथा प्रदेश के टॉप-10 ब्लड बैंकों में शामिल है। यह उपलब्धि चिकित्सकों, ब्लड बैंक टीम, स्वयंसेवी संस्थाओं और नियमित रक्तदाताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम है। दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव व गंभीर बीमारियों में रक्त की आवश्यकता होती है, जिसमें स्वैच्छिक रक्तदाताओं क...