बहराइच, अगस्त 6 -- Bahraich News: रिसिया,संवाददाता। रिसिया में पंचवटी श्री सीता राम आश्रम की ओर से आयोजित शिव महा पुराण कथा में कथा वाचक पं रवि शंकर गुरु भाई ने बताया कि शिव भक्ति,सेवा समर्पण और मानव कल्याण शिव महा पुराण के सार है। आत्मकल्याण के लिए दिव्य ग्रंथ की रचना की गई है। जिसके जरिए हमें त्याग और सफलता,क्षमा समभाव और लोक कल्याण की प्रेरणा देता है। कथा के अंतिम दिन भाव पूर्ण समापन मंगलोत्सव,श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया। सप्तम दिन संपूर्ण शिव कथा का सार सुनाया गया। ॐ नमः शिवाय मंत्र का निरंतर जाप कर स्मरण में अपनाए। समापन के उपरांत पार्थिव मंगलोत्सव अत्यंत श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न किया गया। यह भी पढ़ें- जीवन, सृष्टि और सनातन सत्य के आधार : आचार्य डॉ. भारत भूषण बहादुर सिंह,प्रेम गोयल,राजेश निगम,स्वाति तिवारी, ...