बहराइच, सितम्बर 26 -- Bahraich News: कैसरगंज,बहराइच। भारी बारिश के कारण शुक्रवार रात कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवलखा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। फूस के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसमें दबकर 52 वर्षीय महिला ननकई पत्नी कुंतलाल की मौत हो गई। रात में हो रही तेज बारिश के चलते मकान की कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार गिरने से महिला उसके मलबे में दब गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर लेखपाल पवन चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- UP Rain: यूपी में आफत की बारिश, जगह-जगह पेड़ गिरे; 59 जिलों में अलर्ट; कल ऐसा रहेगा मौसम उन्होंने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। तहसील प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार ...