बहराइच, अक्टूबर 29 -- Bahraich News: बहराइच/रुपईडीहा । रूपईडीहा थाने की पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक मादक पदार्थ तस्कर को धर दबोचा है। उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 10 लाख आंकी गई है। गिरफ्तार तस्कर से थाने में गहन पूछताछ की गई। उसके बाद तस्कर को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में गोपनीय सूचना के आधार पर रूपईडीहा एसएचओ हरेंद्र कुमार मिश्रा, दरोगा प्रदीप पांडेय व पुलिस टीम, एसएसबी 42 वी बटालियन इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक तपन बरूआ व जवानो की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 651/2 के पास नेपालगंज स्टेशन रोड मार्ग पर एक...