बहराइच, अक्टूबर 10 -- Bahraich News: रुपईडीहा, संवाददाता। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा नवरात्र, दुर्गा पूजा एवं दशहरा को देखते हुए थाना रुपईडीहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। अधिकारियों ने आम लोगों ने त्योहार में भाईचारा बनाए रखने के लिए अपील की। धार्मिक आयोजनों एवं जुलूसों के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन करने तथा किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न करने की भी हिदायत दी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित कराने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में नियमित गश्त एवं चेकिंग करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सु...