बहराइच, जुलाई 18 -- Bahraich News: जरवलरोड(बहराइच)। जरवल नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भविष्य निधि की धनराशि जमा करने के नाम पर फर्जी चालान प्रस्तुत कर लाखों रुपये के गबन कर लिया गया था। इस चर्चित मामले में नामजद कम्पनी की निदेशक आरती शुक्ला ने गुरुवार को शहर स्थित कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उनकी हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ से अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई थी। जबकि पुलिस गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही थी। जरवल नगर पंचायत में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के 23,44,341 रुपये भविष्य निधि से घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि जीसी ग्लोबल आईसोर्स ओसियन प्राइवेट लिमिटेड ने पीएफ जमा कराने के बजाय फर्जी चालान तैयार कर नगर पंचायत कार्यालय में प्रस्तुत कर दिए। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर : सीएसआर फंड दिलाने का झांसा देकर तीन करोड़ की निकासी, ...