बहराइच, सितम्बर 27 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। तेज रफ्तार हवाओं व बारिश के दौरान शनिवार देर रात एक विशालकाय सेमल का पेड़ मड़हे पर गिर गया। उसमे सो रहा अधेड़ दब गया। कड़ी मशक्कत कर जब तक अधेड़ निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर राजस्व व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हुजूरपुर थाने के चिरैया टांड़ के मजरे गहरी गांव निवासी फूलचंद्र (65) पुत्र बचऊ शनिवार रात लगभग 12:30 बजे अपने फूंस के मड़हे में सो रहे थे। इसी दौरान सड़क पर लगा पेड़ तेज हवाओं के झोंके में भरभरा कर उसके मड़हे पर गिर गया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: आंधी में गिरे पेड़ के नीचे 16 घंटे दबा रहा महिला का शव, एक युवक की भी मौत हादसे में वह मड़हे में दब गए। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की नींद...