Bahraich News: भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, अधिवक्ताओं के टीन शेड क्षतिग्रस्त
बहराइच, अगस्त 22 -- Bahraich News: कैसरगंज। कैसरगंज की पुरानी तहसील परिसर में शुक्रवार रात के समय अचानक एक पुराना पीपल का पेड़ भरभराकर धराशाई हो गया। पेड़ परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए बनाए गए टीन शेड के ऊपर जा गिरा, जिससे शेड के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ के गिरने से आसपास रखा सामान भी प्रभावित हुआ। घटना रात के समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दिन में तहसील परिसर में अधिवक्ताओं, वादकारियों और अन्य लोगों की काफी आवाजाही रहती है। ऐसे में यदि यह पेड़ दिन के समय गिरता तो गंभीर हादसा हो सकता था। घटना के बाद अधिवक्ताओं ने परिसर में खड़े पुराने और जर्जर पेड़ों का निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.