बहराइच, नवम्बर 14 -- Bahraich News: जरवलरोड, संवाददाता। झुकिया में शुक्रवार को जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ की भजन गायिका रेनू रसिया और गोंडा के भजन गायक डीके तूफानी ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। इस दौरान लखीमपुर के करन सांवरिया झांकी ग्रुप की ओर से आकर्षक धार्मिक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम स्थल पर शाम पांच बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में दिनेश कुमार यादव, शेष नारायण यादव, मुन्ना यादव, रिंकू यादव, ओम प्रकाश यादव, सरवन कुमार, मुकेश जायसवाल, कुलदीप यादव, अनिल कुमार, संतोष कुमार, बृजेश यादव, प्रिंस यादव, दिनेश या...