बहराइच, जुलाई 20 -- Bahraich News: भगवान राम वन गमन का किया मार्मिक वर्णन बहराइच, संवाददाता। नव युवक श्री रामचरितमानस प्रचार सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित भगवान वामन महोत्सव के अंतर्गत श्रीराम कथा के छठे दिन मानस प्रवक्ता पंडिता अखिलेश्वरी देवी नस माधुरी ने भगवान श्रीराम के वन गमन प्रसंग का सुनाया। कथा सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। श्रोताओं की आंखें नम हो गईं।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने पिता दशरथ के वचन की मर्यादा की रक्षा के लिए 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। कहा कि श्रीराम का वन गमन त्याग, सत्य, आज्ञापालन और आदर्श जीवन का सर्वोच्च उदाहरण है। माता सीता ने भी पतिव्रता धर्म का पालन करते हुए वन जाने का निश्चय किया। जबकि छोटे भाई लक्ष्मण ने भ्रातृ प्रेम और सेवा का अनुपम आदर्श प्रस्तुत करते हुए उनके साथ वन को गए...