बहराइच, जुलाई 23 -- Bahraich News: विशेश्वरगंज(बहराइच),संवाददाता। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाने के पुरैना गांव में में गुरुवार सुबह करीब सात बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कातिल बेटे को हिरासत में लिया है। हत्या की वजह की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ जारी है। विशेश्वरगंज थाने के पुरैना गांव निवासी छैलू पुत्र भगवानदीन ने अपनी मां कन्या देवी (52) पर गुरुवार सुबह कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर नृशंस हत्या कर दी। जब तक लोग चीख पुकार पर दौड़े । हमलावर मौके से फरार हो चुका था। हालांकि मृतका के तीन बेटे संजय, राजू और छैलू बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या का आरोप बेटे छैलू पर लगा है। हालांकि हत्या के पीछे के ...