बहराइच, अगस्त 26 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी पर कैसरगंज कस्बे में कुछ अति उत्साहित आधा दर्जन से अधिक युवाओं ने बुलडोजर की नोज ट्राली पर सवार होकर जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल हुए। बुलडोजर की आसमान छूती नोज ट्राली पर सवार यह युवक इस्लामिक परचम लिए दीनी नारे लगाते दिखे। लोगों ने इस नजारे की वीडियो मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने पर लोग अपने अपने अंदाज में ट्रौल करते दिखे। इस्लाम धर्म के प्रवर्तक हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर बुधवार को कैसरगंज कस्बे में निकले जुलूस ए मोहम्मदी में लोग तिरंगा व इस्लामिक परचम लेकर नारा ए तदवीर, अल्लाह हो अकबर के नारे लगाते निकले। यह भी पढ़ें- शानो-शौकत से निकला बारावफात का जुलूस विभिन्न अंजुमने इस जुलूस में शामिल रही। तो सबसे आगे बुलडोजर की नोज ट्राली पर सवार लगभग 15 ...