Bahraich News: बीईओ ने छात्रों संग बैठकर परखा मध्याह्न भोजन
बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: मोतीपुर बहराइच। विकासखंड मिहींपुरवा के प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी डा. अजीत कुमार सिंह ने करीब आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, छात्र उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली । निरीक्षण के दौरान डा. अजीत कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय तुलसीरामपुरवा पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता परखी। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और वितरण व्यवस्था का भी जायजा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी डा. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मध्याह्न भोजन पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। यह भी पढ़ें- विद्यालय में आयोजित तिथि भोज में शामिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.