Bahraich News: बिजली संकट ने महसी को किया बेहाल, रातभर अंधेरे में रहे 200 गांव
बहराइच, अगस्त 23 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। महसी तहसील क्षेत्र में बिजली संकट ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। करीब 200 गांवों में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दो लाख से अधिक आबादी प्रभावित है। रात भर बिजली का इंतजार करते ग्रामीण उमस और अंधेरे में परेशान रहे। घरों में पंखे और कूलर बंद होने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। 33/11 केबी उपकेन्द्र महसी, महसी तहसील से पोषित गांवों में शनिवार की प्रात:काल से बिजली नहीं है। बारिश के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से मोबाइल चार्जिंग, पेयजल आपूर्ति और घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती की जानकारी समय से नहीं मिलने के कारण परेशानी और बढ़ गई। कई परिवारों को रात जागकर बितानी पड़ी। उपभोक्ताओं अनूप कुमार, गोलू, धर्मेन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.