Bahraich News: बिजली विभाग को आंधी-बारिश से तीन करोड़ की चपत
बहराइच, अक्टूबर 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। बीते दिनों आई आंधी और मूसलाधार बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिले भर में लगभग 3500 बिजली पोल और 250 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिले के अधिकांश गांवों में बिजली के तार, खंभे अभी टूटे पड़े हैं। बिजली ढांचे को पहुंचे नुकसान से विभाग को करीब तीन करोड़ रुपये की चपत लगी है। एक साथ पूरे जिले में बिजली ढांचे को हुए नुकसान ने विभाग के सामने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। आंधी-बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए विभागीय कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं।
महसी इलाके में हुआ अधिक नुकसान क्षतिग्रस्त पोल बदलने, टूटे तारों को जोड़ने और खराब ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.