बहराइच, अक्टूबर 28 -- Bahraich News: मिहींपुरवा , संवाददाता । मिहींपुरवा के खैरी समैसा के मजरे पत्थर पुरवा में सितम्बर के आखिरी सप्ताह में चक्रवातिय आंधी तूफान में क्षतिग्रस्त बिजली लाइन की चपेट में आने से तीन सियारों की मंगलवार रात में तड़प तड़प कर मौत हो गई। बेजुबानों की हादसे में मौत से अब लोगों में दहशत और बढ़ गई है। मोतीपुर थाने के खैरी समैसा के मजरे पत्थरपुरवा में 25 से 27 सितम्बर के मध्य रहे चक्रवातिय आंधी तूफान में में 440 वोल्ट की बिजली लाइन धराशाई हो गई थी। अन्य स्थानों पर क्षतिग्रस्त लाइन सही हुई। यहां अभी क्षतिग्रस्त पोल के चलते तार भूमि पर पड़े है। मंगलवार रात तीन सियार पानी पीने की फिराक में निकले। तो एक सियार करंट की चपेट में आकर तड़प कर काल का शिकार हो गया। दो और सियार उसे धक्का देते समय करंट की चपेट में आ गए। तीनों बुजुबा...