Bahraich News: बाल श्रम कराने पर तीन नियोजकों पर कार्रवाई
बहराइच, अगस्त 18 -- Bahraich News: बहराइच। बाल श्रम उन्मूलन के लिए मंगलवार को सदर क्षेत्र में संयुक्त विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई।निरीक्षण के दौरान तीन नियोजकों के विरुद्ध निरीक्षण टिप्पणियां दर्ज की गईं। यहां से तीन बच्चों को बाल श्रम में संलिप्त पाए जाने पर चिन्हित किया गया। चिन्हित बच्चों के पुनर्वास की प्रक्रिया नियमानुसार की जाएगी।अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी शंकर यादव व तहसीलदार ओम प्रकाश यादव शामिल रहे। संचालकों को बाल श्रम कानून की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.