बहराइच, अक्टूबर 23 -- Bahraich News: तेजवापुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर में अधीक्षक डॉ. आकांक्षा राय की अध्यक्षता में सद्भावना संस्था की ओर से संचालित जागरूकता अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों और डॉ. सर्वेश शुक्ला नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने बाल विवाह रोकने, नशा मुक्ति को बढ़ावा देने और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। अधीक्षक डॉ. आकांक्षा राय ने बताया कि संस्था और स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से किशोर-किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में डॉ. महेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. श्रवण कुमार सोनी, बीपीएम अनुराधा कुशवाहा, बीसीपीएम रोहित वर्मा, फार्मास...