बहराइच, जुलाई 9 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। हरदी थाने के सिसैया चूड़ामणि गांव में गुरुवार की देर शाम अपने घर के सामने बैठी दस वर्षीय बालिका पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महसी ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। डाक्टर मनु शर्मा ने बताया कि बालिका के पैर में ऐनीमल बाइट के निशान हैं। सिसैया चूड़ामणि गांव निवासी बरसाती की बेटी मोहिनी अपने घर के सामने बैठी थी तभी अचानक घर के पीछे लगे गन्ने के खेत से निकलकर एक जंगली जानवर आया और मुंह में पैर पकड़कर खींचने लगा। बालिका के शोर मचाने पर परिजन दौड़े तो जानवर बालिका को छोड़कर भाग निकला। पीड़ित बालिका ने कहा कि काटने वाला कुत्ते जैसा बड़ा जानवर है। परिजनों ने भेड़िये के हमले की आशंका जताई है। क्योंकि सिसैया गांव भेड़ियों के हमले के दृष्टिगत अति संव...