बहराइच, अक्टूबर 21 -- Bahraich News: तेजवापुर /बौड़ी । बौंड़ी थाने के कौड़हा के मजरे घोंसवा में मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे एक बालक खेलते समय पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर कुंआ में गिर गया। जिसके चलते गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों को कुंआ में उतारा गया। जब तक बालक को निकाला गया। तब तक उसकी सांसें थम गई थीं। सूचना पर पुलिस पहुंची। मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। शव का पंचनामा भर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया है। बौंड़ी थाने के कौड़हा के मजरे घोंसवा निवासी साहिल (8) पुत्र शमसेर मंगलवार सुबह लगभग 9:30 बजे गांव स्थित कुंआ के पास गए रहा था। अचानक पैर फिसलने से अनियंत्रित बालक कुंआ में जा गिरा। हादसे पर लोग दौड़े । बालक को जब तक कुंआ ...