बहराइच, अक्टूबर 17 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में सियार ने हमला करके एक बाल समेत चार लोगों को गम्भीर घायल कर दिया। बालक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन अन्य घायलों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।विशेश्वरगंज थाने के शिवपुरी बैरागी के गुजरपुरवा गांव में शुक्रवार शाम हाफिज अली (12) पुत्र मुजफ्फर अपने अन्य साथियों के साथ खेल रहा था। अचानक एक सियार दौड़ता पहुंचा और उसने हाफिज अली पर छलांग भरी। सियार की टक्कर से बालक भूमि पर गिरा। हमला होते ही अन्य बालक शोर मचाते चिल्लाते हुए भाग लिए। सियार ने हाफिज अली को नोंच कर घायल कर दिया। इसी दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने दौड़ कर सियार पर लाठी डंडे बरसाए। अधमरा सियार ग्रामीणों को चकमा देकर भाग लिया। घायल बालक को आनन फानन में विशेश्वरगंज सीएचस...