बहराइच, अक्टूबर 3 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्र को लेकर मूर्ति कलाकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कहीं मिट्टी को आकार दिया जा रहा है, तो कहीं प्रतिमाओं के चेहरे, आंखों और आभूषणों को बारीकी से संवारा जा रहा है। कलाकारों की उंगलियों का हुनर मिट्टी में ऐसी जान डाल रहा है कि मां दुर्गा की प्रतिमाएं मानो अभी बोल पड़ेंगी। हालांकि, इस बार कच्चे माल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने मूर्ति निर्माण की लागत बढ़ा दी है। शहर में रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रतिमाएं तैयार करने वाले मूर्ति कलाकार विजय बताते हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मूर्ति निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है। 10 रुपये में मिलने वाली चिकनी मिट्टी अब 25 रुपये में मिल रही। साज-सज्ज...