Bahraich News: बारिश में निकायों का जलनिकासी सिस्टम फेल,घरों में घुसा पानी
बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जिले में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका और नगर पंचायतों में जल निकासी के मुकम्मल दावों की पोल खोल दी। शनिवार की देर रात से हो रही झमाझम बारिश के बाद अधिकांश निकायों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और कई मोहल्लों में घरों तक पानी पहुंच गया।इससे जहां सामान भीग जाने से लोग परेशान हुए वहीं, बच्चे व बुजुर्ग पूरे दिन घरों में कैद रहे। इसको लेकर लोग नाराज दिखे। तराई में मानसून कई दिनों बाद पूरी तरह से सक्रिय हुआ है। देर रात से झमाझम बारिश हो रही है। इसके चलते नगर पालिका सदर के बक्शीपुरा, हमजापुरा, नवागढ़ी समेत आधा दर्जन मोहल्लों में न केवल गलियां जलप्लवित हुई बल्कि घरों में पानी घुस गया। ऐसी स्थिति में सामान बचाने को लोग चौकी व दूसरे स्थानों पर सुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.