बहराइच, सितम्बर 25 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। गणेश प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने झिंगहा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने विसर्जन स्थल, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, यातायात और भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डीएम और एसपी ने निर्देश दिया कि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। कहा कि घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे, गोताखोर और नाव की व्यवस्था सुनिश्चित हो और लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को कहा।अधिकारियों ने घाट के पहुंच मार्ग, पार्किंग स्थल और विसर्जन के लिए बनाए गए विशेष प्लेटफार्म की भी समीक्षा की। यह भी पढ...