बहराइच, सितम्बर 29 -- Bahraich News: महसी/शिवपुर , संवाददाता। बाढ़ के पानी से एक आशियाना के पीछे हुए जलभराव मासूम पैर फिसलने से डूब गया। कड़ी मशक्कत से तैराकों ने जब तक उसे निकाला। उसकी सांसे थम गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राजस्व महकमे की टीम ने तहकीकात की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। खैरीघाट थाने के ढकिया गांव निवासी दुर्गेश कुमार दुबे का बेटा पुनीत (6) घर के मंगलवार सुबह घर पास खेल रहा था। खेलते खेलते वह पास में भरे पानी में चला गया। और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुनीत एक बहन व तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता महाराष्ट्र में दैनिक मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मासूम की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम...