Bahraich News: बाजार बहन के साथ निकली किशोरी लापता
बहराइच, अगस्त 4 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। जिले के दरगाह थाने के एक मोहल्ले से रविवार शाम एक 16 वर्षीय बेटी अपनी छोटी बहन के साथ दरगाह के जंजीरी गेट स्थित बाजार घुमने आई। इसी दौरान किशोरी लापता हो गई। छोटी बहन ने उसे आसपास काफी तलाश की। पता न लगने पर छोटी बहन घर आई और बहन के लापता होने की जानकारी दी। तो परिजनों के होश उड़ गए। लापता की जंजीरी गेट व आसपास, सभी संभावित जगहों पर तलाश की गई। उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर पीड़ित परिजनों ने अपने ही मोहल्ले के दो युवकों को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने को निकली किशोरी लापता दरगाह एसएचओ रामाज्ञा सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर दो युवकों को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। किशोरी व आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.