बहराइच, अगस्त 11 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट थाने के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती सोमवार को घर से बाजार जाने को कहकर निकली थी। काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नही आई। तो चिंतित परिजनों ने उसे सभी संभावित जगहों पर तलाश किया। तलाश में उसका कोई सुराग नहीं लगा। जिस पर परिजनों ने तीन लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अपहत युवती व नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दर असल युवती की तलाश में पता चला कि युवती के साथ गांव का ही एक युवक देखा गया था। यही नही गांव के दो और युवक युवती को ले जाते देखे गए थे। यह भी पढ़ें- बाजार निकली युवती रास्ते मे हुई लापता अब यह तीनों युवक गांव में नहीं देखे जा रहे हैं। पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है। युवकों के मोबाइल नम्बर खंगाले जा रहे है। एसएचओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि...