बहराइच, जुलाई 30 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता । उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रूपईडीहा थाने के जैतापुर गांव केयनहर चौराहे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इसी थाने के बघमरवा निवासी रामकुमार (45) पुत्र संतराम के रूप में हुई है। रामकुमार रूपईडीहा में दैनिक मजदूरी करने के बाद साईकिल से अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान रूपईडीहा से बाबागंज की ओर जा रही बाइक तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर उनकी साईकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामकुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: देवपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला घायल घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से घायल को चरदा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दु...