बहराइच, नवम्बर 28 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण (दृष्टि) की द्वितीय बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इसमें एमएलसी पदमसेन चौधरी व डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक बलहा सरोज सोनकर सहित ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। विधायक त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि योजनाओं व पात्रता की जानकारी के लिए ब्लाक मुख्यालयों पर होर्डिंग्स लगवाएं तथा समस्या आने पर सम्पर्क अधिकारी का नाम भी अंकित करें।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में बताया गया कि लक्ष्य 90000 के सापेक्ष 70 वर्ष से अधिक आयु के 43000 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने हैं। दिसम्बर 2026 तक शत-प्रतिशत कार्ड बनाने व सूची जनप्रतिनिधियों को देने के निर्देश दिए...