Bahraich News: बस स्टैंड के पास सवारियां भरते 4 कैब सीज
बहराइच, जुलाई 11 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। यातायात पुलिस की ओर से जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान यातायात नियमो का पालन न करने पर 1186 वाहनों का चालान करते हुए उनपर जुर्माना लगाया गया है। शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड पर अवैध तरीके से सवारियां भर रही चार कैब सीज की गई है। हालांकि टूरिस्ट बसो का शहर में अवैध तरीके से फुटकर सवारियां भरने का सिलसिला न थमने से रोडवेज के राजस्व को क्षति पहुंच रही है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर व ग्रामीण इलाकों में यातायात प्रभारी राम प्रसाद यादव के नेतृत्व में नियमों का पालन न करने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करते 1186 वाहनों का चालान कर उन पर 13 लाख 99 हजार आठ सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया है । यह भी पढ़ें- Bahraich News: बस स्टैंड के पास सवारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.