Bahraich News: बशीरगंज में शराब ठेके के पास खड़ी कार में मिला शव
बहराइच, नवम्बर 3 -- Bahraich News: बहराइच। नगर कोतवाली क्षेत्र के बशीरगंज में शराब ठेके के पास खड़ी कार में मंगलवार शाम करीब 4 बजे 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नाजिरपुरा निवासी अरशद के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों ने कार में युवक को संदिग्ध हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।स्थानीय लोगों ने युवक की मौत की वजह ज्यादा शराब पीना बताया है। इस संबंध में नगर कोतवाल ब्रजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.