बहराइच, अगस्त 27 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। जरवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुड़ियाडीह में अध्ययनरत सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को गुरुवार बीएसए आशीष कुमार सिंह ने निःशुल्क स्टडी टेबल वितरित किया। बीएसए ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को घर पर व्यवस्थित ढंग से पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।स्टडी टेबल पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने इसे पढ़ाई के लिए उपयोगी बताया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय तक सीमित नहीं है, घर पर नियमित अध्ययन भी प्रगति के लिए जरूरी है। बेहतर सुविधाओं से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ता है। सुविधाजनक सामग्री से सीखने की प्रक्रिया और प्रभावी होती है।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी, पत...