Bahraich News: बच्चों को खेल-खेल में सिखाए स्वच्छता-स्वास्थ्य के गुर
बहराइच, अक्टूबर 29 -- Bahraich News: बहराइच। ग्राम सबलापुर आंगनबाड़ी केंद्र पर डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने मनोरंजनात्मक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित कर उन्हें खेल-खेल में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धोने की सही विधि, पौष्टिक खानपान, शौचालय के उपयोग और सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी। सरल और रोचक तरीके से दी गई जानकारी में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता, सहभागिता और सामाजिक विकास को भी प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.