बहराइच, जुलाई 19 -- Bahraich News: बलरामपुर, संवाददाता। महराजगंज तराई थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसियों ने एक महिला को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने उसका मेडिकल तो कराया, लेकिन कई दिनों तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। अंततः पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के हस्तक्षेप के बाद मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: बच्चों के विवाद में महिला की लाठी-डंडों से पिटाईघटना का विवरण महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के पूरेछीटन तिवारीडीह गांव निवासी कांति देवी पत्नी शिवकुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 13 जुलाई की रात करीब साढ़े नौ बजे बच्चों के बीच किसी बात क...