Bahraich News: बंद रास्ता खोलवाने को एक घंटे पानी टंकी पर चढ़ी रही महिला
बहराइच, अक्टूबर 17 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। कैसरगंज तहसील परिसर में शनिवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला का आरोप था कि बंजर भूमि पर कब्जा होने से उसके घर का रास्ता बंद हो रहा है।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक समझाने-बुझाने के बाद महिला टंकी से नीचे उतरी।इस दौरान तहसील परिसर में अधिवक्ताओं व वादकारियों की भारी भीड़ जमा रही। थाना क्षेत्र के कटका गांव की रहने वाली पूनम कैसरगंज तहसील में रास्ते का चल रहे विवाद से जुड़े मामले को लेकर व कैसरगंज तहसील आई हुई थी। कुछ देर बाद व परिसर में बने पानी टंकी पर चढ़ गई। इसके बाद हंगामा शुरू कर दिया। महिला के पानी टंकी पर चढ़कर कूदने की चेतावनी पर तहसील प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम प्रशांत कुमार व एसएचओ राजकुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.