बहराइच, अगस्त 21 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। खैरीघाट इलाके के बरूहा के नयापुरवा में बुधवार शाम बिजली लाइन में फाल्ट होने पर संविदा कर्मी एक बिजली मिस्त्री युवक को साथ ले गया। उसे खंभे पर फाल्ट सही करने को चढ़ाया था। अचानक बिजली आपूर्ति शुरू होने से वह झुलस गया। आनन फानन में एंबुलेंस से उसे खैरीघाट सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।खैरीघाट थाने के पुसुपुरवा निवासी अवधेश (20) पुत्र मोहनलाल बिजली मिस्त्री का छिटपुट कार्य करता है। बिजली महकमे के संविदा कर्मी उससे काम करा लेते है। बुधवार रात बरूहा के नयापुरवा में बिजली लाइन में फाल्ट पर उसे संविदा कर्मी वहां ले गए। शट डाउन होने के बाद अवधेश खंभे पर चढ़ कर फाल्ट सही कर रहा था। इसी दौरान अचानक आपूर्ति शुरू होने पर अवधेश करंट लगने से झुलस कर न...