बहराइच, नवम्बर 2 -- Bahraich News: बहराइच,संवाददाता। मिहींपुरवा तहसील के पड़रिया ग्राम सभा स्थित कर्नल फार्म से रविवार रात तेंदुआ एक पालतू कुत्ते को उठा ले गया। घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कुत्ते की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। घटना के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। रविवार शाम चकिया रेंज के पड़रिया में कर्नल साहब के फार्म पर माउंटेन हंट प्रजाति का कुत्ता सो रहा था। तभी तेंदुआ पहुंचा और उसे उठाकर ले गया।फार्म मालिक होशियार सिंह ने बताया कि घटना के समय उनका बेटा वरुण कुमार फार्म पर दूध गर्म कर रहा था। करीब एक मिनट बाद जब वह बाहर निकला तो तेंदुआ कुत्ते को लेकर जा चुका था। गनीमत रही कि वरुण सुरक्षित रहा।सूचना मिलने पर चकिया रेंज के रेंजर वीके मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने ग्रामीणों और फार्म स...