Bahraich News: फर्जी अस्पताल संचालन को लेकर डीएम से शिकायत
बहराइच, जुलाई 3 -- Bahraich News: बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवारापकरा देवरिया में फर्जी तरीके से एक अस्पताल व मेडिकल स्टोर चल रहा है। प्रसव कराने के साथ ही गर्भवती महिलाओं का इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव निवासी अनिल कुमार मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा ने बताया कि गलत इलाज होने की वजह से हाल ही में जच्चा-बच्चा की मौत गई थी। कार्रवाई न होने से संचालकों के हौंसले बुलंद हैं। उन्होंने फर्जी अस्पताल को बंद कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.