बहराइच, अगस्त 29 -- Bahraich News: बहराइच, संवाददाता। मटेरा थाने के शंकरपुर लक्ष्मनपुर गांव के बगल गांव राम गांव थाने के रामपुर गोड़वा गांव स्थित अहाते में शुक्रवार शाम पवन अवस्थी (35) पुत्र तेज‌ प्रताप ने बड़ेर में रस्सी का फंदा डालकर झूल गया। लोगों‌ ने देखा तो शोर मचाने पर उसके परिजन दौड़े। रस्सी का फंदा काटकर उसे गंभीरावस्था में इंटहा चौराहे स्थित निजी अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। इसकी सूचना मटेरा थाने में दिए जाने पर फोरेंसिक व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस खुदकुशी की वजह तलाश रही है। थानाध्यक्ष पीपी सिंह ने बताया कि तहकीकात की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...