बहराइच, जुलाई 11 -- Bahraich News: तेजवापुर , संवाददाता। देहात कोतवाली के प्राथमिक विद्यालय तेजवापुर खास में शुक्रवार रात चोरों ने मुख्य गेट व कार्यालय का ताला तोड़ डाला। विधालय में घुसकर चोरो ने कमरों को खंगाल डाला। चोरों ने विधालय कमरे में लगे इन्वर्टर, बैटरी और पांच पंखे चोरी कर लिए। जब शनिवार सुबह रसोइया संजय विद्यालय पहुंचा तो वहां ताले टूटे देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल वारदात की जानकारी प्रधान शिक्षिका प्रीति शर्मा को दी। प्रधान शिक्षिका ने बेड़नापुर पुलिस चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने चोरी के खुलासे और सामान की बरामदगी की मांग की है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़ कर चोरी यह भी पढ़ें- Balrampur News: प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, इन्वर्टर-बैटरी समेत पांच पंखे ले उड़े यह भी पढ़ें- Palamu N...