Bahraich News: प्रशिक्षक चयन के लिए 21 को होगा साक्षात्कार
बहराइच, अगस्त 18 -- Bahraich News: जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदा नन्द ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रशिक्षकों के चयन हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय में 21 अगस्त को सुबह 10 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया गया है। निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पांच सदस्यीय समिति द्वारा जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्रीड़ा अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज बहराइच व जिला विद्यालय निरीक्षक आवेदित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जायेगा। डीआईओएस द्वारा आवेदित अभ्यर्थियों से ससमय साक्षात्कार में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.